भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ ने 64वाँ स्थापना दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया।


 राजगढ़(अलवर)

भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ द्वारा शुक्रवार को परिषद का 64वाँ स्थापना दिवस सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाखा के सदस्यों ने राजकीय चिकित्सालय, राजगढ़ में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को बिस्किट एवं केले वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

पदमा गोयल ने भारत विकास परिषद का उद्देश्य सेवा, संस्कार, सहयोग एवं राष्ट्रीय चेतना के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक संदेश पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को और अधिक मजबूत करने का अवसर है।तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post