मोरवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया
मंगलवाड़ से मनीष कुमार भाटी
डूंगला। मोरवन में शिक्षक सम्मान समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरवन मे डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मुख्य अतिथि आशीष शर्मा भाजपा महामंत्री मंडल मंगलवाड ने कहा मेने मेरे भविष्य में पहली बार एसा देखा है कि छोटे छोटे गांवों में ग्रामीण लोग द्वारा शिक्षक का सम्मान करते हैं इस अवसर पर भामाशाह ललित कुमार जारोली व उनके सहयोगी पुरण मल टेलर भेरूलाल शर्मा दिनेश शर्मा राजू बंजारा अशोक सोनी दिलीप सोनी सुनिल साहू सुरेश गाडरी मदन सेन विनोद जारोली भरत टेलर दुर्गाशंकर गर्ग व सागरमल सालवी द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन उपस्थित रहे संचालन महावीर कुमार जारोली द्वारा किया गया
Post a Comment