चरनोट भूमी से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामवासियो ने ज्ञापन सौपा


G94NEWS. Nimbahera Manish Kumar

निम्बाहेड़ा। सरकारी जमीन अर्थात चरनोट भूमी पर अतिक्रमण आम बात हो गई हैं क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। राज्य सरकार का आदेश हैं की प्रशासन सरकारी जमीनों से अवैध कब्जो को हटाए लेकिन इसमें प्रशासन कोई रूचि नहीं दिखा रहा हैं। यही कारण हैं की लोग सरकारी जमीन पर कब्जा करने में पीछे नहीं रह रहे हैं।
ऐसा ही मामला जावदा ग्राम पंचायत का हैं इसको लेकर आज ग्रामवासियो ने मिलकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बताया की चरनोट भूमी जिसकी आराजी नंबर 1838 हैं उक्त भूमी पर मांगू कालबेलिया, राजू कालबेलिया, नारायण सहित अन्य लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा हैं ग्रामवासियो ने आरोप लगया की यह लोग पालतू पशुओ को पत्थर मारते हैं गलिगलौज भी करते रहते हैं। कुछ कहने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवा देते हैं।
समस्त ग्रामवासियो ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने की अपील की उक्त ज्ञापन में देवीलाल, बाबूलाल, मुकेश घसीलाल, बंशीलाल, पुष्कर, मनीष, सुरेश चंद, नरेश, दिनेश, प्रकाश चंद्र कमलवा, संजय लौट के साथ कई ग्रामवासी उपस्थित थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post