(मंगलवाड़ मनीष कुमार भाटी)
डूंगला। मंगलवाड़ में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के तहत भारत सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्रालय दिल्ली के केंद्रीय स्वास्थ्य दल द्वारा आयोजित गतिविधियों व सर्वे का फील्ड स्तर पर निरीक्षण किया गया कुष्ठ खोजी रोगी अभियान जो की दिनांक 28 अगस्त से 10 सितंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है के दौरान गांव स्तर पर आशा सहयोगिनी व मेल वोलिंटियर द्वारा कुष्ठ रोगियों की खोज हेतु घर घर सर्वे किया जा रहा हे
और सर्वे में पाए जाने वाले संदिग्ध कुष्ठ रोगियों को जांच हेतु सीएचसी/पीएचसी स्तर रेफर किया जा रहा है ,अभियान के दौरान की जाने वाली समस्त गतिविधियों की जांच हेतु केंद्रीय स्वास्थ्य दल के सदस्य डॉ कांबले, डॉ मनीष डॉ रुपानी द्वारा खंड डूंगला के पीएचसी मंगलवाड़ मुख्यालय व उपकेंद्र मोरवन के गांव लक्ष्मीपुरा का निरीक्षण किया गया ,निरीक्षण के दौरान टीमों से प्रशिक्षण की जानकारी, हाउस मार्किंग,कुष्ठ रोगी के लक्षण और सर्वे में संधारित किया जाने वाले समस्त प्रपत्र टेली शीट,रेफरल प्रपत्र ,सुपरवाइजर चेकलिस्ट ,संदिग्ध रोगियों की लाइन लिस्टिंग के विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई
साथ ही निरीक्षण दल द्वारा गांव में भ्रमण कर आमजनों से कुष्ठ रोग के लक्षण और टीम द्वारा भ्रमण की जानकारी से संबंधित सवाल पूछे गए ,निरीक्षण दल के साथ जिले से डॉ मुकेश विजयवर्गीय डिप्टी सीएमएचओ,अनिल शर्मा डीपीएम,खुशवंत कुमार हिंडोनिया डाटा मैनेजर तथा खंड से डॉ पंकज कुमार किर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी,राहुल जैन खंड कार्यक्रम अधिकारी,ललित शर्मा पीएचसी हेल्थ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
Post a Comment