विशाल शोभायात्रा का आयोजन *बाबा रामदेव मन्दिर समेलिया संगेसरा से पिपलवास तक *रेली का आयोजन।

 



(चित्तौड़गढ़ से मनीष कुमार भाटी)


मेघवाल समाज चित्तौड़गढ़ उदयपुर की ओर से आराध्य देव बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव भादवी बीज पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन 2 सितंबर 2024 अमावस्या सोमवार को सुबह 9 बजे बाबा रामदेव मंदिर समेलिया से शुरुआत की गई यह शोभायात्रा संगेसरा, नपानिया, घोड़ा खेड़ा, मंडफिया, भीमनगर, धनेतकलां,आक्या नरबदीया, बानसेन होते हुए  संत शिरोमणि सोराम जी महाराज की समाधि स्थल पीपलवास पंहुची । इस विशाल शोभायात्रा में मेघवाल समाज के करीब 3000 हजार मेघवाल समाज के लोग मौजूद रहे और अपने अपने वाहन से इस शोभायात्रा को सफल बनाया।

शोभायात्रा के बाद समाधिस्थल पर आराध्य देव बाबा रामदेव जी की ओर संत शिरोमणि सोराम जी महाराज की पूजा अर्चना आरती कर आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे सन्त शिरोमणि सोराम जी महाराज व समाज के महापुरुषो पर विचार रखे गए। इसके साथ ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।आमसभा में समाज के तकरीबन 100 भामाशाह को सम्मानित  किया गया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

 मेघवाल समाज के सभी महानुभावों द्वारा इस विशाल शोभायात्रा में अपने इष्ट मित्र परिवार संघ इस विशाल जुलूस में सम्मिलित होकर बहुजन समाज में जन्मे संत महापुरुषों के मान सम्मान स्वाभिमान को बरकरार रखते हुए समाज में एकता का परिचय दिया। साथ ही सोशल मिडिया एवं प्रींट मिडिया एवं पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post