जिला जेल में चला "नशे से है दूरी 2.0" जागरूकता अभियान, दिव्यांग बच्चों ने दिया प्रेरक संदेश

 



जिला छिंदवाड़ा mp 

छिंदवाड़ा। जिला जेल में "नशे से है दूरी 2.0" अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आधार फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने अपनी गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जेल बंदियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का प्रेरक संदेश दिया।


इस अवसर पर यातायात पुलिस की टीम भी कार्यक्रम में शामिल रही। कार्यक्रम में दीपक राज जैन (ब्रांड एम्बेसडर) की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने बंदियों को नशे के दुष्प्रभाव, स्वच्छता के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी को स्वच्छता एवं नशामुक्त जीवन की शपथ भी दिलाई।


कार्यक्रम के दौरान आधार फाउंडेशन के शिक्षकों एवं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।


जिला जेल के जेलर प्रतीक कुमार जैन ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि "नशे से है दूरी 2.0" अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बंदियों को नई सोच और बेहतर जीवन की ओर प्रेरित करते हैं।


कार्यक्रम के अंत में सभी जेल बंदियों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे तथा पान, तंबाकू, गुटखा, शराब और ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहेंगे। साथ ही उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने और समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने का भी संकल्प लिया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post