देसूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसयूवी से 1.96 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी हिरासत में

 




देसूरी (पाली)।पाली जिले के देसूरी में  पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा एवं बाली वृत्ताधिकारी पारसराम चौधरी के सुपरविजन में देसूरी थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एसयूवी कार से 1.96 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। 


थानाधिकारी उरजाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध डोडा पोस्त कहां से लाया गया था तथा इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post