नेत्र जांच शिविर आयोजित 205 रोगियों की जांच की गई।

 

राजगढ (अलवर)अनिल कुमार गुप्ता

लायंस क्लब राजगढ़

एवंडॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, अलवर

के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे की  ब्राह्मण धर्मशाला में  नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।चीफ एरिया लीडर लायन खेमसिंह आर्य ने बताया कीशिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक देशराज कुलदीप एवं नारायण सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष आर.एस वर्मा ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया ।  

शिविर में आंखों के मोतियाबिंद, कालापानी, बी.पी, शुगर व नजर की जाँच निःशुल्क की गई। आर्य ने बताया कि शिविर में 205 मरीजों की जाँच की गई। जिसमें से 20 मरीजो को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

 चिन्हित मरीजो को निःशुल्क रहना, खाना, नाश्ता लाना ले जाना  एवं सात दिन की दवा एवं काला चश्मा निःशुल्क प्रदान किया जायेगा।

इस अवसर पर लायंस क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post