जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद
छोटीसादड़ी: 3 साल से फरार NDPS एक्ट का वांछित आरोपी
गिरफ्तार
पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता, आरोपी रामसिंह बावरी को पुलिस ने लंबे समय से तलाश के बाद किया गिरफ्तार, वर्ष 2023 में नाकाबंदी के दौरान कार से 90 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ था, मौके से आरोपी हुआ था फरार, जिसकी लगातार तलाश जारी थी, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तारी की, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पहले से मामला दर्ज है, एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में छोटीसादड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत फरार अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा

Post a Comment