राजसमंद
रिपोर्ट गोविंद त्रिपाठी
नाथद्वारा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी का 77वाँ जन्मदिवस बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'विकास पुरुष दिवस' के रूप में मनाया गया। दिनभर आयोजित विविध सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डॉ. जोशी की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।
कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस सदस्य देवकीनंदन गुर्जर एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश एम. जोशी ने किया।
कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम काइन हाउस गौशाला पहुँचकर गायों को रचका एवं हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की।
इसके बाद स्थानीय शासकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के बीच पहुँचकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और मरीजों व उनके परिजनों को ताजे फल वितरित किए।
वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दामोदर स्टेडियम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तत्पश्चात कच्ची बस्ती में पहुँचकर गरीब परिवारों के बच्चों के साथ डॉ. सीपी जोशी के जन्मदिन का केक काटा गया। इस दौरान बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यकर्ताओं ने बच्चों और स्थानीय निवासियों को मिठाई एवं किट का वितरण किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश एम. जोशी ने बताया कि डॉ. सीपी जोशी ने नाथद्वारा के समग्र विकास के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उसी के सम्मान में नगर कांग्रेस उन्हें 'विकास पुरुष' के रूप में नमन करती है ओर आज उनके जन्मदिन को विकास पुरुष दिवस के रूप में बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित पूर्व चेयरमैन, पार्षदगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुँह मीठा करवाकर डॉ. जोशी को जन्मदिन की बधाई दी।
Post a Comment