दो अलग-अलग कार्रवाई में बस्सी व बेगूं थाना पुलिस ने 85 किलो 707 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा किया जब्त

 


चित्तौड़गढ़, 21 जुलाई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र  के तहत  बस्सी थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डस्टर कार से 40 किलो 340 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं बेगूं थाना पुलिस ने अलग कार्रवाई में लावारिस बलेनो कार से 45 किलो 367 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर वाहन जब्त किया। 

 

पुलिस थाना बस्सी व डीएसटी की कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी  प्रेमसिंह के नेतृत्व में बस्सी थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान डस्टर कार की तलाशी ली। वाहन से 40 किलो 340 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया। आरोपी पप्पूलाल पुत्र नन्दादास वैष्णव (28) निवासी पाल का खेड़ा, थाना बस्सी को गिरफ्तार कर डस्टर कार जब्त की तथा एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस टीम थाना बस्सी:-थानाधिकारी प्रेमसिंह, एएसआई हंसराज,अजयपाल सिंह(डीएसटी) ,कांस्टेबल महावीर,तेजपाल,मटूल, शोभाग, 


पुलिस थाना बेगूं की कार्रवाई

इसी अभियान के तहत एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड़  एवं डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में बेगूं थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे पर सुरतपुरा के निकट एक दुर्घटनाग्रस्त लावारिस बलेनो कार  की तलाशी ली। कार की डिक्की में रखे तीन प्लास्टिक कट्टों से 45 किलो 367 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।  मादक पदार्थ एवं कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है तथा तस्करी के नेटवर्क एवं संबंधित आरोपियों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम :- थानाधिकारी आशुतोष सिंह, एएसआई गीतालाल, कांस्टेबल कमलेश, राधेश्याम, रतनसिंह

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post