पत्रकार संघ के राष्ट्रीय ग्रामीण अध्यक्ष मीणा का नारायणपुर में स्वागत


 बानसूर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर कस्बे में न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश मीणा के साथ महिला कांग्रेस जयपुर देहात जिलाध्यक्ष सोमवती मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र मीणा, भागीरथ मीणा एवं पत्रकार जगदीश सैन का नारायणपुर आगमन पर कस्बे के पीर संज्यानाथ महाराज मंदिर में स्थानीय पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों ने दुपट्टा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।पत्रकार संघ की नारायणपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मीणा ने पत्रकार हितों व ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के पत्रकारों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। कार्यक्रम में पत्रकार जगदीश शर्मा, बिन्टू कुमार गुवारिया, सुनील कुमार शर्मा, प्रदीप जांगिड, भारत कुमार शर्मा सहित कनिष्ठ लिपिक संजय शर्मा, हेमराज जांगिड, आकाश पारीक मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post