ग्रामीण सेवा शिविर में आवासीय पट्टे, जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य लाभ से आमजन हुए लाभान्वित


 जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


ग्रामीण सेवा शिविर में  आवासीय पट्टे, जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य लाभ से आमजन हुए लाभान्वित


प्रतापगढ़, 3 जुलाई। राजस्थान सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत रठांजना में आयोजित शिविर से आमजन को राहत मिली। शिविर के दौरान दो पात्र परिवारों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया, जिससे उनके वर्षों पुराने अपने घर के सपने को नई उम्मीद मिली।


पट्टा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने बताया कि लंबे समय से भूमि के स्वामित्व से संबंधित समस्या के कारण उन्हें विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में उनकी समस्या का त्वरित समाधान करते हुए आवासीय पट्टे प्रदान किए गए। पट्टा मिलने के बाद लाभार्थियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अपने परिवार के लिए स्थायी आवास का निर्माण कर सकेंगे। साथ ही शिविर में 10 जॉब कार्ड, एक जन्म प्रमाण पत्र, एक विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा दो आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।


शिविर में नायब तहसीलदार संदीप कुमार, विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, शिविर प्रभारी वीरेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी शिवकन्या कुमावत, महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर दीपशिखा बिलवाल, आईसीडीएस सुपरवाइजर माधवी टेलर एवं सुंदरबाई मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post