जिला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर-प्रहलाद जणवा
जन्मदिन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़ ने स्कूली बच्चों को बांटे बैग, शिक्षा के प्रति दिया प्रेरणा का संदेश
छोटीसादड़ी (प्रतापगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के छोटीसादड़ी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़ ने अपना जन्मदिन सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाते हुए सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर नवीनतम पंचायत क्षेत्र के मोतीपुरा एवं दुधितलाई गांव स्थित राजकीय विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोकेश धाकड़ ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुधितलाई में कक्षा पहली से पांचवीं तक अध्ययनरत लगभग 54 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। विद्यालय परिवार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष जगदीश धाकड़, गुलाबचंद धाकड़, किशन धाकड़, भगवती लाल धाकड़, दशरथ धाकड़, पदुमल धाकड़, अनिल धाकड़ रमेश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने लोकेश धाकड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने इस सामाजिक पहल के लिए लोकेश धाकड़ का आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि जन्मदिन जैसे अवसर समाज सेवा और शिक्षा के प्रोत्साहन के साथ मनाए जाएं तो इससे बच्चों में सकारात्मक संदेश पहुंचता है और समाज में सेवा की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

Post a Comment