बिनोता विद्यालय में नशा मुक्ति साईबर अपराध, सड़क सुरक्षा विषयक संगोष्ठी

 


जीला -प्रतापगढ 
तहसील -छोटीसादडी 
बिनोता-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में शनिवार को प्रधानाचार्य डॉ हीरालाल लुहार के सान्निध्य में नशा मुक्ति, बढ़ता साईबर अपराध, सड़क सुरक्षा विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ.संगोष्ठी के  मुख्यवक्ता बिनोता पुलिस चौकी प्रभारी भुपेन्द्र सिंह पंवार ने विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुएं कहा कि नशा बुरी लत है यह जीवन के लिए अभिशाप है, नशा शान और मान को नष्ट करता है, इससे परिवार की हालतें बिगड़ जाती है, मानवीय मूल्यों का हास होता है, नशेड़ी व्यक्ति को समाज में हेय दृष्टि से देखा जाता है नशे के कई प्रकार हो सकते है परंतु मानव जीवन दुर्लभ है इससे हमें बचकर रहना हैं. सूचना क्रांति के युग  में मोबाइल से कई साइबर क्राइम बढ़ रहे है, इस हेतू विभिन्न सावधानियां  बताई.सड़क सुरक्षा के नियम बताते हुएं विधि सम्मत जीवन बचाव के नियम गुर बताएं साथ ही  संगोष्ठी में मौजूद कार्मिकों को भी मोबाईल ठगी से बचने, मोबाईल हैंग न हो इसके लिएं   सबको  मोबाईल से प्रेक्टीकली सावधानियों से अवगत कराया.
उक्त अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल तिवारी जो विद्यालय में पर्याप्त स्टॉफ न होने के कारण ये विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिएं नि:शुल्क सेवाएं दे रहे  तथा समाजसेवी व पत्रकार अनिल कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे. मुख्यवक्ता व अतिथियों का पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर हीरालाल लुहार उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत विक्रम सिंह चौहान ने मेवाडीं परम्परा से मंगल तिलक साफा उपरणा से स्वागत सम्मान किया.
विद्यार्थी गायत्री फूलवंती पायल दिशा खुशनुमा पूजा दक्ष वैभव ईश्वर ने चौकी प्रभारी भुपेन्द्र सिंह पंवार से कई  प्रश्न कर जिज्ञासा समाधान किया.संगोष्ठी में व्याख्याता राधेश्याम शर्मा कन्हैयालाल मीणा वरिष्ठ अध्यापक वर्षा शर्मा वरिष्ठ  पुस्तकालय अध्यक्ष बुधराज भंवरिया भंवरलाल मेघवाल मधुबाला मूंदडा़ कैलाश पिंपलवा प्रहलाद  वैष्णव सुरेश चन्द्र वैष्णव विक्रम सिंह राजेन्द्र  वैष्णव अंजली महावर जसवंत वैष्णव जानकी लाल तेली सहित स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे.आभार देवेंद्र सिंह शक्तावत ने जताया.
बिनोता फोटो- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में पुलिस चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह पंवार द्वारा नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए तथा उपस्थित विद्यार्थी कार्मिक.

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post