बीकापुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,


 

बीकापुर (अयोध्या)। बार एसोसिएशन बीकापुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अवध राम यादव ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश यादव ने किया।




समारोह के मुख्य अतिथि फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्र ने वर्ष 2026-27 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर वंशीधर शुक्ल, मंत्री पद पर राम सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, संयुक्त मंत्री दिनेश कुमार पांडेय एवं पुष्पेंद्र मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कनौजिया, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राम सजीवन चौरसिया, दिनेश कुमार तिवारी एवं रमेश कुमार तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार मिश्र, सुशील कुमार पांडेय और संजय पांडेय ने शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता संघ की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के हितों की रक्षा करने तथा न्याय दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि पंडित कालिका प्रसाद मिश्र ने बीकापुर अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय के विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। ग्राम न्यायालय बीकापुर के न्यायाधीश नवनीत सिंह ने भी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

उपजिलाधिकारी श्रेया एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक) राम प्रसाद तिवारी ने बेंच और बार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि इससे फरियादियों और वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार रामखेलावन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, तहसील के अधिकारी, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post