अपना दल कमेरावादी का धरना प्रदर्शन

 



रायबरेली में आज अपना दल कमेरावादी ने प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिला अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। पार्टी ने किसानों की समस्याओं पेट्रोल डीजल में मिलावट को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सोपा। जहां अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पटेल के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी बढ़ गई है जिससे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। 


हमारी मांग है कि किसानों को कृषि कार्य के लिए समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद और उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त रोग लगाई जाए। फिलहाल पार्टी की दूसरी बड़ी मांग पेट्रोल और डीजल में एथेनॉल के मिश्रण से जुड़ी है जो कि कार्यकर्ता का आरोप है कि मिलावट के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल डीजल में एथेनॉल मिलने से आम जनता और किसान दोनों परेशान है सरकार को इस मिलावट पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।फिलहाल प्रदर्शन के बाद पार्टी पदाधिकारी ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के माध्यम से सौंपा।पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर मांगी पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post