निंबाहेड़ा उदयपुर मार्ग पर स्थित भैरव घाटी आश्रम में ब्रह्मलीन गुरु जयशंकर प्रसाद जेलर की स्मृति में श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद एवं भैरव घाटी विकास एवं सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में कल्पवृक्ष के नर- नारी पौधों का रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया

 





जिला चित्तौड़गढ़ 

बड़ीसादड़ी

रिपोर्ट महेश टांक निकुंभ

निंबाहेड़ा उदयपुर मार्ग पर स्थित भैरव घाटी आश्रम में ब्रह्मलीन गुरु जयशंकर प्रसाद जेलर की स्मृति में श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद एवं भैरव घाटी विकास एवं सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में कल्पवृक्ष के नर- नारी पौधों का रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया। सत्संग परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि ब्रह्मलीन गुरु जेलर साहित्य और पर्यावरण प्रेमी थे। प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में भक्तों द्वारा पौधारोपण किया जाता है।उनकी स्मृति को चिरस्थाई रखने के लिए आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। कथावाचक पं. चंद्रेश जोशी ने विधि विधान से पूजा संपन्न करवाई। कल्प वृक्ष रोपण के पश्चात गुरु पूजन एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। रात्रि में भक्ति संध्या आयोजित हुई जिसमें भजन प्रवाहक महेश टांक, चंद्रेश जोशी, राजेश शर्मा, अमृत लक्षकार, भेरूलाल रामेश्वर दशोरा ने गुरु भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कल्पवृक्ष रोपण एवं पूजन के अवसर पर धीनवा के पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल, पूर्व , समाज सेवी हरनारायण लक्षकार सावा, , राजेश शर्मा  सहित जावदा, धीनवा,खोडीप, ब्राह्मण खेड़ी, उपरेडा, निकुंभ, मिन्नाणा के भैरव घाटी आश्रम से जुड़े श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Comments