रायबरेली के थाना सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत लदाखेड़ा निवासी केसन सिंह (पुत्र मान सिंह) ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को एक प्रार्थना पत्र देकर अपने ही रिश्तेदारों पर धोखाधड़ी, मारपीट और कुल्हाड़ी व लाठी से जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता केसन सिंह के अनुसार, उनका अपने पारिवारिक सदस्यों से ज़मीन से जुड़ा विवाद चल रहा है। आरोप है कि विपक्षीगण बलराम सिंह (पुत्र मान सिंह) एवं उनकी पत्नी किरण सिंह ने उनसे ज़मीन देने के बदले पैसे लिए थे। इसके बावजूद, वे न तो उन्हें ज़मीन दे रहे हैं और न ही उनके रुपये वापस लौटा रहे हैं।
पीड़ित का कहना है कि जब भी वे अपनी ज़मीन या दिए गए रुपये वापस मांगते हैं, तो आरोपी पक्ष लाठी और कुल्हाड़ी लेकर हमला करने पर उतारू हो जाता है तथा पूरे परिवार को काटकर जान से मार डालने की धमकियां देता है। इससे पहले भी विपक्षीगण द्वारा उनके तथा उनके परिवार के साथ कई बार मारपीट की जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार, घटना 19 जुलाई 2026 की दोपहर लगभग 12:00 बजे की है। पीड़ित केसन सिंह जब अपने दरवाजे की सफाई कर चारा काटने जा रहे थे, तभी विपक्षीगण एक राय (लाठी व कुल्हाड़ी से लैस होकर) वहां आ पहुंचे और मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए हमलावर हो गए।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, रायबरेली से गुहार लगाते हुए विपक्षीगण के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर त्वरित व सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है, ताकि उनके परिवार को सुरक्षा मिल सके।
Post a Comment