जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
आईटीआई के ट्रेड ओर व्यवसायिक कौशल शिक्षा की जानकारी दी
प्रतापगढ़, 17 जुलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरड़िया, काजली खेड़ा, और थड़ा में कौशल विकास के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा आईटीआई ट्रेड ओर व्यवसायिक कौशल के बारे में जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ से आये अनुदेशक मनीष मौड़, दीपक गांधी एवं अन्य सदस्यों द्वारा कक्षा 9 से 12 तक छात्र छात्राओं को आईटीआई प्रतापगढ़ में संचालित विभिन्न ट्रेडों के तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की गई तथा तकनीकी कौशल प्राप्त करने के बाद विभिन्न राजकीय तथा निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर के बारे में तथा आईटीआई के बाद स्वरोजगार के बारे में भी जानकारी दी।
आईटीआई से आये अनुदेशकों द्वारा वर्तमान सत्र में आईटीआई प्रतापगढ़ में विभिन्न ट्रेडों में चल रहे प्रवेश तथा ट्रेडों की भी जानकारी भी दी गई।

Post a Comment