डॉ मोनिका विजय अध्यापिका नीमला ने एक और उपलब्धि की हासिल।

 



राजगढ (अलवर)

इंटरनेशनल जर्नल में छपे तीन लेख राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नीमला की अध्यापिका डॉ मोनिका विजय जो विगत एक वर्ष से कार्यरत हैं,हमेशा बालिकाओं की शिक्षा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता से बढ़ावा देती रहती हैं ! 

विगत समय में उन्होंने इसी विषय पर -- राजस्थान में महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता :अलवर जिले की राजगढ़ और उमरैण पंचायत समितियों का अनुभवमूलक अध्ययन पर पी.एच. डी हासिल की थी जो अलवर जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण से ही संबंधित हैं ! अब उनके तीन लेख भी इंटरनेशनल जर्नल में छपे हैं ! यह विद्यालय एवं नीमला गांव के लिए गौरव की बात हैं ! इससे गाँव की बालिकाओं में शिक्षा के प्रति और अधिक जाग्रति लाने का मार्ग प्रशस्त होगा !

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post