स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, गंगरार में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में संचालित “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्परिणाम : नशे को ना कहो, अपने सपनो को हाँ कहो शिर्षक पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, गंगरार सुश्री खुशबू परिहार जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के नशे, उनके दुष्परिणाम एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को तम्बाकू उत्पादों से बचने एवं उनसे होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विद्या आर्य ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों में बारे में बताया।
Post a Comment