गुरू पूर्णिमा पर भंडारे ,हवन-पूजन के साथ पद दगंल का हुआ आयोजन।हजारों लोगों ने उठाया धर्म लाभ।

 

राजगढ (अलवर)

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर  अलवर जिले के कलेशान, ठेकडीन के ऊपर स्थित अरावली की सबसे ऊंची चोटी संतों की तपोभूमि श्री भूरा सिद्ध जी महाराज की पावन धरा पर, विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।इस अवसर पर पहाडी की गुफा में स्थित प्राचीन भूरासिद्ध महाराज की प्रतिमाओं का आकर्षक क्षृगांर करने के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

क्षॄदालु मनीष गुरुजी ने बताया की इस अवसर पर विशाल भंडारे पद दंगल सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कियागया।

जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे, हजारों श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धर्मलाभ कमाया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post