आंधी क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा आध्यात्मिक कैन्द्र




 आज दौसा मनोहरपुर हायवे पर विराजमान श्री अष्ट सिद्धि नव निद्धि चलाना बालाजी महाराज मंदिर पर आयोजित भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा सेवा और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम बन गया


अलसुबह ही आस पास के गांवों ढाणीयो से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया सुबह से ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया और चारों ओर भक्ति श्रद्धा एवं गुरु महिमा के जयघोष गुंजने लगा


महन्त श्री श्री 1008 श्री शंकरदास महाराज महामंडलेश्वर बापू के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन चरण वंदना आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक सत्संग का लाभ लिया पुरे आयोजन के दौरान अनुशासन सेवा और समर्पण की अनुठी मिशाल देखने को मिली


श्रद्धालुओं ने गुरु परम्परा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए धर्म और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प लिया विशाल पंगत प्रसादी ग्रहण की भोजन व्यवस्था सेवा और अतिथि सत्कार की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की जिसमें भामाशाहों कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सभी को सामुहिक प्रयासों से आयोजन हुआ


यह एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि जन आस्था सेवा संस्कार और सामाजिक समरसता का प्ररेणा‌ स्त्रोत बन गया श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति और सफल आयोजन ने इस गुरु पूर्णिमा महोत्सव को क्षेत्र में सबसे भव्य एवं यादगार धार्मिक आयोजनो में शामिल कर दिया है


आंधी से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post