छोटीसादड़ी - राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 14 जुलाई 2026 को नगरपालिका छोटी सादडी द्वारा नगरपालिका सभागार में "नमस्ते दिवस" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों एवं नमस्ते योजना के अंतर्गत कार्यरत सेप्टिक टैंक वर्कर्स के सम्मान एवं कल्याण हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नमस्ते योजना के अंतर्गत कार्यरत सेप्टिक टैंक वर्कर्स को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी इक्विपमेंट) भी प्रदान किए गए। साथ ही सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण (Live Telecast) भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें नगरपालिका के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर सफाई मित्रों के सम्मान, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। नगरपालिका छोटी सादड़ी ने सभी सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उनके सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

Post a Comment