साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने की सेवा शिविरों, बजट घोषणाओं एवं संपर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा


 प्रतापगढ़, 6 जुलाई। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों तथा बजट घोषणाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।


बैठक में जिला कलेक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी विभागों को राज्य सरकार की मंशानुरूप कार्यों में और अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों से संबंधित समस्त डाटा निर्धारित समयावधि में संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा आमजन को शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए।


बजट घोषणाओं की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं का नियमानुसार एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से विकास कार्यों से संबंधित घोषणाओं में अपेक्षित प्रगति लाने पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे।


जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा प्रत्येक अधिकारी आमजन के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें।


बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उपवन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र जोधा, एसीईओ धनदान देथा, टीएडी उपायुक्त नीता वसीटा, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता एस.डी. मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post