ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत् डीएसटी और पुलिस थाना छोटीसादडी की कार्यवाही

 

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में ऑपरेंशन त्रिनेत्र के तहत  जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ व रामेश्वर लाल वृत्ताधिकारी वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में श्री कैलाश सोनी पु.नि. थानाधिकारी छोटीसादडी और डीएसटी टीम द्वारा जिला भीलवाडा के एनडीपीएस प्रकरण में 03 साल से अधिक समय से फरार चल रहे 25 हजार रूपये के ईनामी अपराधी राकेश पिता जगदीश जाट उम्र 35 साल निवासी जलोदिया केलुखेडा थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ राज. को गिरफ्तार किया गया।


छोटीसादडी सेमरडा सेमरथली की तरफ गश्त की जा रही थी। दौराने गश्त डीएसटी इंचार्ज नरेन्द्र पाटीदार हैडकानि न. 270 ने जरीये टेलीफोन बताया कि ईनामी अपराधी राकेश पिता जगदीश जाट उम्र 35 साल निवासी जलोदिया केलुखेडा थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ, जो जिला भीलवाडा के थाना गुलाबपुरा के 10 क्विंटल अवैध डोडाचुरा तस्करी के प्रकरण में 25 हजार रूपये का ईनामी वांरटी है, जो अभी वर्तमान का अपने गावं में है। जिस पर हैडकानि मय डीएसटी टीम के जलोदिया केलुखेडा पहुंचे और राकेश की तलाश की तो एक व्यक्ति गांव से बाहर की तरफ जा रहा था, जो पुलिस जाप्ते को देखकर भागने लगा। जिसे घेरा देकर पकडा और उससे नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम राकेश पिता जगदीश जाट उम्र 35 साल निवासी जलोदिया केलुखेडा थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ राज. बताया। वह पुलिस टीम को जान से मारने की धमकिया देने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा डिटेन किया जाकर धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। अपराधी की गिरफ्तारी के सबंध में थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा को सुचित किया गया।

Comments