अलवर में एसीबी का बड़ा एक्शन: अरावली विहार थाने का एएसआई दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अलवर के अरावली विहार थाने में तैनात सहायक उप-निरीक्षक शंकर लाल शर्मा को एसीबी की टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई शंकर लाल शर्मा ने थाने में दर्ज एक मुकदमे में मदद करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। आरोपी एएसआई पीड़ित को परेशान कर रहा था और काम के बदले मोटी रकम वसूलना चाहता था।

 बताया जा रहा है कि आरोपी एएसआई पीड़ित से पन्द्रह हजार रुपए की रिश्वत पहले ही वसूल चुका था।

​ शेष दस हजार रुपए  देने के लिए जैसे ही मंगलवार को पीड़ित थाने पहुंचा, पहले से जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने इशारा मिलते ही आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।

​यह पूरी कार्रवाई एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई। एसीबी की इस अचानक हुई कार्रवाई से अरावली विहार थाने सहित पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

​ एसीबी की टीम आरोपी एएसआई शंकर लाल शर्मा से गहनता से पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपी के ठिकानों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post