रायबरेली। जिले में एक महिला ने पुलिस विभाग के एक उपनिरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच सीओ लालगंज को सौंप दी है।
पीड़िता रीतू सिंह, पत्नी स्वर्गीय मनोज सिंह, निवासी चंदेल नगर, पुराना शिवली रोड, कल्याणपुर नगर (कानपुर) का आरोप है कि राजकुमार यादव, जो वर्तमान में उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी लल्ला खेड़ा, थाना खीरों, तहसील लालगंज (रायबरेली) में तैनात हैं, ने उनके परिवार के साथ गंभीर अनियमितताएं की हैं।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके ससुर के बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। इसके अलावा, जब घर में कोई नहीं रहता था, तब उसके साथ कई बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके पति की मृत्यु के बाद उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया और दलालों की मदद से एक कार भी अपने नाम ट्रांसफर करा ली गई।
महिला के अनुसार, घटना 24 मई से जुड़ी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश देते हुए प्रकरण की जांच सीओ लालगंज को सौंप दी है।
Post a Comment