बल्कर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव रखकर NH-39 पर चक्काजाम,50 लाख मुआवजे की मांग

 



सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र स्थित पूर्वी बाईपास पर एक तेज रफ्तार बल्कर वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजने की तैयारी की। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।


आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव रीवा-सिंगरौली नेशनल हाईवे-39 पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार पिछले दो घंटे से अधिक समय से हाईवे पूरी तरह जाम है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।


प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचकर आश्वासन दें। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक शव सड़क पर रखकर आंदोलन जारी रहेगा।


मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है। क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post