जिला- प्रतापगढ़
रिपोर्टर - प्रहलाद जणवा
छोटीसादड़ी। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते बंबोरी और हड़मतिया जागीर सहित आसपास के गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली बंद है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था ठप हो गई है और रात में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं।
मामले को लेकर आज रात 8:38 बजे ग्रामीण जब बिजली विभाग के जीएसएस पर पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला और न ही कोई जवाब मिला। इस पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों ने बताया कि 24 घंटे से लाइट बंद होने से पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है, वहीं अंधेरे के कारण बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
Post a Comment