राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग ने पकड़ा जोर, निंबाहेड़ा में ABVP का प्रदर्शन

 

जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर पप्पु देतवाल 


राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।

इसी कड़ी में आज निंबाहेड़ा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया और राजस्थान में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग उठाई।

इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र हाथों में बैनर लेकर कॉलेज के मुख्य द्वार पर जुटे रहे और जमकर नारेबाजी की।

छात्रों का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को नेतृत्व का अवसर देते हैं और छात्र हितों की आवाज उठाने के लिए एक लोकतांत्रिक मंच उपलब्ध कराते हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के सामने अपनी बात रखी।

Comments