सावन के पावन महीने में मंडला के नेशनल अवार्डी कलाकार त्रिलोक सिंधिया ने अपनी अद्भुत कला का ऐसा नमूना पेश किया

 


लोकशन/मंडला

संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी


मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक अनोखी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। है, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है। त्रिलोक सिंधिया ने बिना कांच तोड़े एक छोटी सी कांच की बोतल के अंदर बेहद आकर्षक और सूक्ष्म शिवलिंग का निर्माण किया है।

यह कलाकृति इतनी जीवंत दिखाई देती है कि ऐसा लगता है मानो भगवान भोलेनाथ बर्फ से ढकी वादियों के बीच विराजमान हों। कलाकार के अनुसार इस अनोखी रचना को तैयार करने में करीब 20 से 25 दिनों का समय लगा। सबसे खास बात यह है कि इस पूरी कलाकृति को बनाने के लिए उन्होंने केवल चिमटी, गोंद और बांस की बारीक सींक जैसे साधारण औजारों का उपयोग किया।

त्रिलोक सिंधिया इससे पहले भी बोतलों के अंदर इंडिया गेट, लाल किला, ताजमहल और राम मंदिर जैसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक संरचनाओं की प्रतिकृतियां तैयार कर चुके हैं। उनकी यह नई कलाकृति कला, धैर्य और भक्ति का अद्भुत संगम मानी जा रही है।

फिलहाल यह अनोखा शिवलिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post