रिपोर्ट रमेश बंसल मुन्ना
कोटपूतली
कोटपूतली क्षेत्र के पास स्थित ग्राम केशवाना में स्थानीय फैक्ट्री से फैल रहे भीषण प्रदूषण से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री का खतरनाक और दूषित कचरा खुले में गांव के आसपास फेंका जा रहा है। इस केमिकल युक्त कचरे और प्रदूषण की वजह से न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, खुले में डाले जा रहे फैक्ट्री के कचरे को खाने और दूषित पानी पीने से गांव के मवेशी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा, फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं और रसायनों की वजह से आसपास के पेड़-पौधे सूख रहे हैं तथा खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र धरना-प्रदर्शन
Post a Comment