आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें* जिला निर्वाचन अधिकारी

 



चित्तौडगढ से प्रवीण दवे की रिपोर्ट 


नगर पालिका आम चुनाव-2026 : 

चित्तौड़गढ़, 19 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने नगर पालिका आम चुनाव-2026 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर परिषद चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा  तथा नगरपालिका एवं रावतभाटा बेगू कपासन बड़ीसादड़ी एवं अकोला में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय क्षेत्रों में सरकार अथवा सार्वजनिक कोष से सरकार की उपलब्धियां दर्शाने वाले विज्ञापन, होर्डिंग्स, पोस्टर आदि यदि लगे हुए हैं, तो उन्हें तत्काल हटाया जाए। इस संबंध में की गई कार्रवाई की अनुपालना रिपोर्ट आज ही निर्वाचन विभाग को भिजवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सांसद एवं विधायक कोटे से नगरीय क्षेत्रों में संचालित विभिन्न जल टैंकर, एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों पर अंकित सांसद एवं विधायक के नामों को तत्काल कवर अथवा ढकवाया जाए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post