अलवर
टेलेंट सर्च एक्जाम से बच्चों का भविष्य निखरने के साथ उनके सपने पूरे होतें हैं निदेशक आजाद चौधरी ने खैरथल के इंजीनियर्स पॉइंट परिसर में EPTSE-2027 का पोस्टर लांचिंग समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा।चौधरी ने कहा की बच्चों के टैलेंट और प्रतिभा को परखने के लिए माता-पिता लगातार प्रयास करते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उनकी संस्था समय-समय पर बच्चों के लिए विभिन्न टेस्ट आयोजित करती है। इन परीक्षाओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा और क्षमता को पहचानने का प्रयास किया जाता है।वहीं संस्था का उद्देश्य केवल बच्चों की प्रतिभा को परखना ही नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हों।
संस्था की यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास जारी हैं।
Post a Comment