पाकिस्तानी गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर फॉलो एवं उसकी रील लाइक करने वाला युवक गिरफ्तार


 चित्तौडगढ से प्रवीण दवे की रिपोर्ट 

डीएसटी एवं बस्सी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


चित्तौड़गढ़, 14 अगस्त 2026।  जिला विशेष टीम चित्तौड़गढ़ एवं बस्सी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया एवं साइबर गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए पाकिस्तानी गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर फॉलो करने एवं उनकी रील लाइक करने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

       जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा,वृत्ताधिकारी दिनेश सुखवाल और थानाधिकारी बस्सी प्रेम सिंह जादौन के निर्देशन में  एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग करते हुए  अपराधियों को चिन्हित करना है गैंगस्टर एवं अपराधियों को  फॉलो करने वाले पर नजर रखने के दौरान एएसआई सूरज को IB (intelligence bureau) द्वारा कुछ इनपुट मिले उन निर्देश पर कार्य करते हुए एक संदिग्ध युवक को डिटेन किया जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जगदीश मीणा पिता मनोहर मीणा निवाशी बलदरखा थाना बस्सी  मिला इनके बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि उक्त  द्वारा कई बार पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, अजमल गुर्जर, जफर सुपारी जैसे देश विरोधी लोगों की इंस्टाग्राम आईडी को फॉलो कर रखा है और उनकी रील को लाइक कर रखा हे  इस पर उक्त संदिग्ध युवक के फोन चेक किया गया तो  शहजाद भट्टी अजमल गुर्जर, जफर सुपारी जो पाकिस्तान के गैंगस्टर से सम्बन्ध रखते हैं की इंस्टा आईडी को फॉलो कर रखा है और उनके द्वारा डाली गई सोशल साइट की रील को लाइक कर रखा था अतः उक्त लड़के को डिटेन कर बाद आवश्यक पूछताछ के गिरफ्तार किया गया और उनके मोबाइल्स को जब्त किया गया  जिसकी विशेष सतर्कता टीम से  जांच कार्रवाई जा रही हैं  
      इसी प्रकार से  पूर्व में  IB की सूचना पर शहजाद भट्टी, अजमल गुर्जर, जफर सुपारी  पाकिस्तानी गैंगस्टर  को फॉलो और लाइक करने के मामले में किरण सिंह चौहान पिता भगवत सिंह चौहान निवाशी दौलत पूरा थाना पारसोली को भी डीएसटी चित्तौड़गढ़ द्वारा गिरफ्तार गिरफ्तार किया जिसकी भी जांच की जा रही है।
     :पुलिस टीम:
जिला विशेष टीम:- प्रभारी एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद, कृष्ण कांत अशोक, जगदीश रामकेश देवेंद्र,वीरेंद्र ,सुरेश सुंडा।
पुलिस थाना बस्सी:-
थानाधिकारी प्रेम सिंह जादौन, 
एएसआई हंसराज,कांस्टेबल नद किशोर,मटुल कुमार।
साइबर सेल:-पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार,एएसआई राजकुमार ,कांस्टेबल 
राम नरेश,रामनिवास।

        जिला पुलिस द्वारा आमजन एवं नवयुवकों से अपील है कि किसी भी गैंगस्टर अथवा अपराधियों को फॉलो एवं लाइक नहीं करें और न ही उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों को बढ़ावा दें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post