राजगढ (अलवर)
अलवर जिले के सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र की राजोरगढ़ ग्राम पंचायत में स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में मंगलवार को भक्ति,आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। नीलकंठ महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तथा बाबा नीलकंठ महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और दिनभर ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से माहौल शिवमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने बाबा नीलकंठ महादेव के दर्शन कर ढोक लगाई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।
वहीं बिहार के पटना,जयपुर, अलवर,दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु कावड़ लेकर मंदिर पहुंचे और बाबा नीलकंठ महादेव को कावड़ चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और बाबा नीलकंठ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने समीप स्थित आशावरी माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए तथा माता को प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना।
Post a Comment