भाकपा करेगी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।



 राजगढ (अलवर)

 अनिल कुमार गुप्ता

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ अलवर सेंट्रल काउंसिल के निर्देश अनुसार उनके द्वारा 6 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक चलाये जाने वाले कार्यक्रम के तहत पार्टी शाखा राजगढ़ द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार 9 अगस्त को पंचायत समिति राजगढ़ के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा तथा दिनांक12 अगस्त को पंडित भवानी सहाय की मूर्ति स्मारक स्थल से रैली निकालकर जन समस्याओं के संबंध में एवं केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए तहसील तक रैली निकलने का आयोजन किया जाएगा! इन आयोजनों में जिला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेतागण भी शिरकत करेगें।


Comments