साधु संतों के नेतृत्व में निकली अखंड भारत संकल्प रैली

 

जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर/ पप्पु देतवाल 

निंबाहेड़ा नगर में  साधु संतों के नेतृत्व में हजारों की संख्या में निकली अखंड भारत संकल्प  रैली कृषि उपज मंडी से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली जहां समाज जन बड़े ही जोर-शोर से रैली का स्वागत किया साथ ही कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हैदराबाद के भाग्यनगर से विधायक टाइगर राजा सिंह पंचोली चौराहे से रैली में सम्मिलित हुए जिससे युवाओं में जबरदस्त जोश दिखा और बरसात में भी युवा रैली में डटे रहे बरसात के कारण टाइगर राजा सिंह जी का उद्बोधन बरसती हुई बरसात में मंडी चौराहे पर संपन्न हुआ सभा स्थल पर साधु संतों के नेतृत्व में धर्म सभा आयोजित हुई जिसमें जिसमें सभी साधु संतों का स्वागत हुआ श्री श्री1008 सुदर्शन आचार्य जी महाराज का आशीर्वचन हुआ और समिति के बबलू माली ने स्वागत उद्बोधन के साथ ही अपनी बात रखते हुए कहा कि अब इस देश को अखंड रखने के लिए हमें अखंड हिंदू परिवार और अखंड हिंदू समाज रखने का संकल्प लेंगे और ईश्वर काम करेंगे तभी यह देश अखंड हिंदू राष्ट्र और भारत देश हिंदू राष्ट्र बन पाएगा इस मौके पर उपस्थित संत श्री राधे श्याम जी सुखवाल श्री राम गौशाला संत तुलसीराम जी महाराज खाटू श्याम आश्रम संत श्री लालुनाथ जी महाराज सुखानंद आश्रम संत श्री लखन गिरी जी महाराज मोनी बाबा आश्रम संत श्री महेंद्र सेवानंद गिरी जी महाराज दबेश्वर मंदिर संत श्री हरि ओम गिरी जी महाराज रानीखेड़ा बालाजी मंदिर संत श्री भारत गौरव रन से सम्मानित पूज्य गुरु मां काजल गुरु जागीरदार अर्धनारीश्वर परिवार व संजय चैतन्य ब्रह्माचारी जी महाराज पेठाधीश्वर वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान इस मौके पर सभी समिति के सदस्य और सनातनी उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए पुरजोर आवाज उठाई! इस अवसर पर अमर शहीदों के परिवारों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया!

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post