निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया वसीटा धोबी समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत



जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोटर-प्रहलाद जणवा

साफा बांधकर और माल्यार्पण कर किया अभिनंदन, बरोलिया बोले—समाजहित में पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी


प्रतापगढ़। वसीटा धोबी समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मदनलाल बरोलिया का निजी बस एसोसिएशन एवं टेंपो यूनियन की ओर से बस स्टेशन परिसर में स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों सहित बस संगठन और टेंपो यूनियन के सदस्य मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने बरोलिया को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।


इस अवसर पर मदनलाल बरोलिया ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। समाज के लोगों को एकजुट करना और सामाजिक हितों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के युवा और पदाधिकारी मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।


कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र टांक, पूर्व जिला अध्यक्ष भेरूलाल टांक, पूर्व पार्षद चंपालाल टांक, लाला भाई पहलवान, युवा जिला अध्यक्ष जयेश टांक, नागेश्वर व्यायामशाला के पहलवान मोहनलाल बरोलिया, वर्दीचंद बरोलिया सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वहीं वसीटा आई सेवा समिति अध्यक्ष रवि टांक और टेंपो यूनियन जिला अध्यक्ष लकी टांक सहित निजी बस एसोसिएशन एवं टेंपो यूनियन की टीम ने भी बरोलिया का स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। धोबी समाज के जिला प्रवक्ता दिलीप मदनलाल टांक ने बताया कि समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मदनलाल बरोलिया के जिला अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई। सभी ने उम्मीद व्यक्त की कि बरोलिया के नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी और संगठन को और मजबूती मिलेगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post