बंबोरी में पैदल यात्रियों के लिए रामरसोड़ा शुरू: गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा निशुल्क भोजन हजारो साल पुरानी गुफा मे विराजित गंगेश्वर महादेव सावन के महिने मे कई वर्षों से यहा लगाया जाता है रामरसोड़ा

 


   

जिला प्रतापगढ 
तहसील -छोटीसादडी 
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

बंबोरी स्थित प्रसिद्ध गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निशुल्क रामरसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह रामरसोड़ा सावन एवं भाद्रपद माह में श्री सांवलियाजी और रामदेवरा की पैदल यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से प्रति वर्ष लगाया जाता है

गंगेश्वर सेवा संस्थान और समस्त ग्रामवासी बंबोरी-रघुनाथपुरा के संयुक्त तत्वावधान में यह सेवा संचालित की जा रही है। प्रतिवर्ष हजारों पैदल यात्री इस निशुल्क भोजन सेवा का लाभ

आयोजकों ने बताया कि रामरसोड़ा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9:30 बजे तक संचालित होगा। यहां यात्रियों को निशुल्क एवं सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

शुभारंभ अवसर पर ग्रामीणों और सेवा संस्थान के सदस्यों ने भगवान गंगेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना भी की। ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस सेवा का लाभ लेने का आग्रह करते हुए इसे सेवा, सहयोग और धर्म का एक अनूठा उदाहरण बताया

 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post