हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद परिसर में तिरंगा प्रदर्शनी आयोजित*

 

जिला_प्रतापगढ

तहसील _छोटीसादडी

रिपोटर __प्रहलाद जणवा


जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, अधिकारियों एवं उपस्थितजनों ने हस्ताक्षर अभियान में लिया भाग


प्रतापगढ़, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद प्रतापगढ़ परिसर में लगाई गई जिला स्तरीय तिरंगा प्रदर्शनी का जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने गुरुवार को अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के गौरवपूर्ण इतिहास, इसकी विशेषताओं तथा राष्ट्रीय जीवन में इसके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई।


जिला कलक्टर ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न सामग्री के माध्यम से तिरंगे के ऐतिहासिक विकास, स्वरूप, महत्व एवं राष्ट्रीय भावना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।


प्रदर्शनी में एलईडी के माध्यम से तिरंगे के इतिहास, इसके स्वरूप एवं विशेषताओं से संबंधित जानकारी को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक राष्ट्रीय ध्वज की गौरवपूर्ण यात्रा एवं इसके महत्व को भी रेखांकित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए तिरंगे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।


इस अवसर पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में जिला कलक्टर सहित उपस्थित अधिकारियों एवं अन्यजनों ने हस्ताक्षर कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अपनी सहभागिता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। 


कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उपखंड अधिकारी अश्विन मालू, आयुक्त टीएडी नीता वसीटा, एसीईओ कैलाश चंद्र बसेर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।








0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post