भामाशाहों द्वारा विद्यालय में वितरण स्कूली ड्रेस


 जिला - चितौड़गढ़ 

तहसील - डूंगला 

खबर लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 

शिक्षा और नवाचार का अनुपम संगम,ग्रामीण क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट शिक्षा का एक आदर्श केंद्र बनकर उभर रहा है विद्यालय।

चिकारड़ा।शिक्षा और नवाचार का अनुपम संगम, कस्बे के समीपवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लखमीपुरा  मोरवन में ग्रामीण क्षेत्र में नवाचार, सुरक्षा और उत्कृष्ट शिक्षा का एक आदर्श केंद्र बनकर उभर रहा है। संस्था प्रधान श्री धनराज जी गायरी के कुशल नेतृत्व, अथक परिश्रम और समर्पण का ही परिणाम है कि यह विद्यालय किसी आधुनिक निजी संस्थान से कम नजर नहीं आता।

विद्यालय की आकर्षक और सुव्यवस्थित बनावट

विद्यालय का परिसर अत्यंत मनमोहक, साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित है

शिक्षा एक्सप्रेस का स्वरूप: पूरे विद्यालय की दीवारों और खिड़कियों को बेहद खूबसूरती से रेलगाड़ी (एजुकेशन ट्रेन) के रूप में चित्रित किया गया है, जिससे बच्चे प्रतिदिन बड़े उत्साह और आनंद के साथ सीखने आते हैं। ज्ञानवर्धक और सुंदर चित्रकारी: दीवारों पर बने प्रेरक चित्र, सुविचार और शैक्षणिक आकृतियां परिसर को जीवंत और ज्ञानवर्धक बनाती हैं।

सुरक्षित व हरा-भरा वातावरण, विद्यालय में लगे सुंदर पेड़-पौधे और हरियाली जहां इसे शुद्ध वातावरण देते हैं, वहीं पूर्व में भामाशाहों के सहयोग से लगा सीसीटीवी कैमरा सिस्टम विद्यालय की सुरक्षा और आधुनिक व्यवस्था को मजबूत करता है।भामाशाहों का अनुकरणीय योगदान विद्यालय के विकास और नौनिहालों के प्रोत्साहन में क्षेत्र के चार प्रमुख दानदाताओं ने दरियादिली की एक और वंदनीय मिसाल पेश की है, शंकर लाल गाडरी,नाथू सिंह मीणा, विशाल दर्जी,मांगीलाल गाडरी इन सभी भामाशाहों ने अपनी निजी आय से विद्यालय में नामांकित प्रत्येक विद्यार्थी को संपूर्ण पोशाक (ड्रेस) भेंट कर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। निस्वार्थ भाव से समाज और शिक्षा के उत्थान के लिए आगे आने वाले ऐसे दानवीर ही वास्तविक समाज निर्माता हैं।जहाँ समर्पित शिक्षक, सुंदर वातावरण और उदार भामाशाहों का त्रिवेणी संगम हो, वहाँ नौनिहालों का भविष्य स्वतः ही स्वर्णिम बन जाता है। इस पुनीत कार्य के लिए चारों दानदाताओं का विद्यालय परिवार एवं समूचे क्षेत्रवासियों की ओर से कोटि-कोटि आभार और हार्दिक साधुवाद। प्रधानाध्यापक धनराज गायरी की इस शानदार व्यवस्था और भामाशाहों के सहयोग को क्षेत्र सदैव आदर के साथ याद रखेगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post