अंतिम सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब


लोकेशन-चित्तौडगढ 

 रिपोर्टर - प्रवीण दवे 

जल, दूध, दही, शहद और शक्कर से हुआ भोलेनाथ का अभिषेक

खरडेश्वर महादेव मंदिर में सजी बाबा अमरनाथ की विशेष झांकी

चित्तौड़गढ़। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर चित्तौड़गढ़ के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जल, दूध, दही, शहद और शक्कर से अभिषेक कर बिल्वपत्र व पुष्प अर्पित किए। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शाम को शास्त्री नगर स्थित उज्जेश्वर महादेव मंदिर और नई पुलिया स्थित खरडेश्वर महादेव मंदिर में बाबा अमरनाथ की विशेष झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों ने बाबा अमरनाथ की विशेष झांकी के दर्शन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। आरती के पश्चात खरडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post