जिला चित्तौड़गढ़
भदेसर न्यूज़
रिपोर्ट महेश टांक
पुलिस महानिरीक्षक जयपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर द्वारा भदेसर पुलिस थाना परिसर में यूथ सीएलजी सदस्यों की वर्चुअल ऑनलाइन मीटिंग ली गई भदेसर पुलिस थाना परिसर में एलसीडी लगाकर यूथ सीएलजी सदस्यों की वर्चुअल मीटिंग करवाई गई ।जिसमें पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक जयपुर ने सीएलजी सदस्यों से सीधा संवाद किया इस दौरान एक महिला द्वारा प्रश्न किया गया की पुलिस हमें हेलमेट को लेकर क्यों परेशान करती है इस पर महा निरीक्षक ने सीधे संवाद में बताया कि इस मामले में पुलिस को और सख्ती करनी होगी। हेलमेट लगाने से होने वाली दुर्घटना से आप स्वयं अपनी जान बचा सकते है ।वर्चुअल मीटिंग के पश्चात भदेसर थाना प्रभारी विनोद मेनारिया ने उपस्थित यूथ सीएलजी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भदेसर डिप्टी विनोद लखेरा थाना अधिकारी विनोद मेनारिया, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
Post a Comment