मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, मताधिकारो के बारे में बालिकाओं ने किया जागरूक



राजगढ़ (अलवर)

कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय की बालिकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान बालिकाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर अधिक से अधिक मत करने के लिए जागरूक किया। रैली के माध्यम से मताधिकारो के बारे में जानकारी दी। रैली कस्बे के चौपड़ बाजार, गोल सर्किल, सराय बाजार होते उपखण्ड कार्यालय पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। इस दौरान बालिकाओं द्वारा मतदान जागरूकता की रंगोली बना मत डालने के लिए जागरूक किया। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय की बालिकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। 

बाइट-सीमा मीना, रिटर्निंग अधिकारी, राजगढ़

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post