संवाददाता- परमसुख सैनी
लोकेशन- जहाज़ - वैर
वैर (भरतपुर)। उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जहाज में भाद्रपद शुक्ल पंचमी एवं छठ के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक लक्खी मेले (करिश देव मेला) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और दूर-दराज के क्षेत्रों से लोगों का आगमन शुरू हो गया है।
शीतल कुंड में स्नान से दूर होते हैं समस्त कष्ट
जहाज स्थित शीतल कुंड की भारी धार्मिक मान्यता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पवित्र शीतल कुंड में स्नान करने मात्र से ही जीवन के समस्त कष्ट, रोग और संकट दूर हो जाते हैं। यही वजह है कि मेले के दौरान यहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और कुंड में आस्था की डुबकी लगाने पहुँचते हैं।
जन्मस्थान पर उमड़ने लगा आस्था का सैलाब
करिश देव के पावन जन्मस्थान जहाज में मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाद्रपद शुक्ल पंचमी और छठ (अगस्त माह) पर भरने वाले इस प्रसिद्ध लक्खी मेले के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सजावट व व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बाहरी राज्यों व जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय कमेटी और प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।
Post a Comment