कुएं में गिरा पैंथर, गांव में मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


 जिला- प्रतापगढ़, तहसील- छोटीसादड़ी

संवाददाता- प्रहलाद जणवा

बसेड़ी कुण्डाल। छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के बसेड़ी कुण्डाल गांव में कुएं में पैंथर गिरने से अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार गांव के केसर सिंह के कुएं में पैंथर गिर गया। जब परिवार के लोग कुएं पर गए तो अंदर पैंथर को देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना समाजसेवी मुकेश कुमावत को दी गई।


मुकेश कुमावत और ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुएं में पैंथर होने की खबर से आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई।


वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया।


रेस्क्यू के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुण्डावत, वनपाल प्रभुल शर्मा, पारस धाकड़, सागर जणवा, वनरक्षक सुरेश मेघवाल, अजय जणवा, हितेश मीणा, विकास मीणा, सर्प मित्र दारू, नरेन्द्र, शांतिलाल, सूरज सहित वन विभाग की वन विभाग के वन संरक्षक व सहायक वन के निर्देशन व छोटीसादड़ी टीम और पुलिस टीम ने मौजूद रही पुलिस देवेन्द्र सिंह दिलिप सिंह थाना रेफ्युज किया


फोटो कैप्शन: कुएं में गिरे पैंथर को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम।




`प्रतापगढ़ से बड़ी खबर | कुएं में गिरा पैंथर | गांव में अफरा-तफरी | वन विभाग का रेस्क्यूय

एंकर: ब्रेकिंग! प्रतापगढ़ में कुएं में गिरा पैंथर... गांव में मचा हड़कंप... देखिए कैसे हुआ रेस्क्यू।


छोटीसादड़ी के बसेड़ी कुण्डाल गांव की घटना। केसर सिंह के कुएं में अचानक पैंथर गिर गया। परिवार जब कुएं पर पहुंचा तो अंदर पैंथर को देखकर दंग रह गया। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।


समाजसेवी मुकेश कुमावत को सूचना मिली तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की भीड़ को हटाया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।


बड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने पैंथर को कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुण्डावत सहित पूरी छोटीसादड़ी टीम मौजूद रही।



वन विभाग द्वारा छोटीसादड़ी लाया गया पैंथर का ईलाज जारी

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post