राजसमंद के आमेट से प्रेम सिंह सिसोदिया की खबर
राजसमंद आमेट। हरियाली अमावस के पावन अवसर पर जोगेश्वर बावजी स्थान, नवा खेड़ा, ग्राम पंचायत लिकी क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्संग का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर धुणी वाले बावजी के दरबार में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सत्संग का लाभ लिया।
कार्यक्रम में आसपास के गांव लिकी, किशनपुरीया, नवा खेड़ा, घोसुंडी एवं भोलीखेड़ा सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमी श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भजन-सत्संग में भाग लेकर धुणी वाले बावजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। हरियाली अमावस के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र में सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की।
जय जोगेश्वर बावजी।
Post a Comment